{"_id":"5a478f3d4f1c1bcf6d8b6f1f","slug":"bsnl-sunday-free-caliing-plan-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर बीएसएनएल का उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर बीएसएनएल का उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल ने नए साल पर अपने उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका दिया है। बीएसएनएल नए साल से संडे फ्री-कॉलिंग सुविधा को बंद कर देगा, जबकि नाइट कॉलिंग योजना का समय भी संशोधित किया जा रहा है।
विज्ञापन
संशोधित समय एक जनवरी से लागू होगा। बीएसएनएल के महाप्रबंधक धर्मशाला सुनील कुमार ने बताया कि लैंडलाइन/ब्रॉडबैंड/कॉंबो एवं एफटीटीएच से जुड़े वर्तमान एवं नए उपभोक्ता एक जनवरी से रविवार को मिलने वाली फ्री-कालिंग की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
वहीं फ्री-नाइट कॉलिंग का समय भी संशोधित किया गया है। इसके तहत रात्रि नौ बजे से सुबह सात बजे की अपेक्षा अब रात्रि साढ़े दस बजे से सुबह छह बजे तक फ्री नाईट कॉलिंग का फायदा उपभोक्ता उठा पाएंगे।
विज्ञापन