भाई-बहन की ब्यास नदी में डूबने से मौत, इस वजह से हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी में गरली के गांव चंबापत्तन के पास ब्यास नदी में दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। गरली पंचायत के गाहलियां निवासी संदीप (16) पुत्र सुरेश कुमार अपनी बहनों निशा (13) और शिल्पा (11) के साथ मछलियों को आटा डालने चंबापत्तन ब्यास के किनारे पहुंचा।
अचानक निशा का पांव फिसल गया और नदी में गिर गई। उसे बचाने संदीप भी कूद गया। दोनों नदी बह गए। जब तक लोग मौके पर पहुंचे दोनों ने दम तोड़ दिया था।
पानी ज्यादा होने के कारण दोनों डूब गए
बहन को डूबता देख उसे बचाने के लिए उसके बड़े भाई संदीप ने भी पानी में छलांग लगा दी। नदी में पानी ज्यादा होने के कारण दोनों डूब गए। वहीं, अपने भाई-बहन को डूबता देख छोटी बहन शिल्पा ने भागकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर इस हादसे की जानकारी अपने परिजनों को दी।
लेकिन जब तक परिजन और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे, दोनों बहन-भाई की डूबने से मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना ज्वालाजी थाना में दी। डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने हादसे की पुष्टि की है।