{"_id":"68eba7c57e2fec046e06e0a1","slug":"broken-main-roads-in-the-wards-will-be-restored-shimla-news-c-19-sml1002-615742-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वार्डों में टूटी मुख्य सड़कें होंगी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वार्डों में टूटी मुख्य सड़कें होंगी बहाल
विज्ञापन
नगर निगम ने लगाया टेंडर, ढाई करोड़ में होगा मरम्मत कार्य
टूटीकंडी, कनलोग, विकासनगर, कसुम्पटी और परिमहल की सड़कों को प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के वार्डों में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का रास्ता अब साफ हो गया है। शिमला नगर निगम ने सड़क मरम्मत के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं। इससे शहरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
भारी बरसात के कारण नगर निगम के टूटीकंडी, कनलोग, विकासनगर, कसुम्पटी, परिमहल और रामचंद्र चौक जैसे इलाकों में सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। कई जगह पैदल आवाजाही और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई थी, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई महीनों से एक ही जगह पर गाड़ियां फंसने के कारण लोगों को अपने निजी कार्यों में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
अब मौसम साफ होते ही लोगों की मांग पर नगर निगम ने बहाली कार्य शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। निगम के अनुसार, टेंडर संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ठेकेदारों को काम सौंपा जाएगा और सड़क मरम्मत का कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। प्राथमिकता उन सड़कों को दी जाएगी जो सार्वजनिक आवागमन के लिहाज से सबसे अधिक उपयोग में हैं।
विज्ञापन
महीने में बहाल होंगी सड़कें
सड़क बहाली का काम शुरू करने को लेकर पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक महीने के भीतर ये सड़कें पहले की तरह सुरक्षित और मजबूत रूप से तैयार हो जाएंगी।
सुरेंद्र चौहान, महापौर, शिमला