फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BRO team on Manali Leh road for mission snow clearance

सेना को बॉर्डर तक पहुंचने के लिए इस बार करना होगा इंतजार, ये है वजह

Fri, 24 Mar 2017 09:57 AM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति) Updated Fri, 24 Mar 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
BRO team on Manali Leh road for mission snow clearance

चीन से सटे लद्दाख क्षेत्र तक पहुंचने के लिए इस बार सेना की कानवाई को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कारगिल और लद्दाख तक पहुंचने के लिए भारतीय सेना का सबसे सुरक्षित मनाली-लेह सामरिक मार्ग इस बार अप्रैल माह में नहीं खुल पाएगा।

विज्ञापन


भारी बर्फबारी के कारण इस बार करीब एक माह देरी से मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ हटाने का अभियान शुरू हुआ है। अमूमन हर साल 1 मार्च से इस मार्ग पर सीमा सड़क संगठन मिशन स्नो क्लीयरेंस का आगाज करता आया है,
विज्ञापन


लेकिन इस बार 23 मार्च को आधिकारिक तौर पर मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने का अभियान छेड़ा गया है। बीते साल 6 अप्रैल को रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए आशंका जाहिर की जा रही है कि इस बार मनाली-लेह मार्ग मई माह में ही बहाल हो पाएगा। ऐसे में सेना के साथ ही सैलानियों को लद्दाख पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बर्फ हटाने की सुस्त रफ्तार को लेकर मौजूदा और पूर्व विधायक दोनों ही संगठन के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।

महामहिम दलाईलामा का दौरा हो सकता है प्रभावित

BRO team on Manali Leh road for mission snow clearance

बीआरओ का दावा है कि इस बार रोहतांग समेत घाटी में रिकॉर्ड बर्फबारी होने से इस स्तर पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बॉर्डर रोड दीपक प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता मोहन लाल के अनुसार मौसम अनुकूल होते ही मनाली-सरचू सड़क मार्ग को बहाल

करने के लिए संगठन ने मशीनरी उतार दी है। मनाली से सरचू के बीच कई स्थानों पर हिमखंड खिसकने से 40 से 50 फुट तक ऊंची बर्फ की दीवारें खड़ी हो गई हैं। इस सामरिक मार्ग को जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है। 

मई माह में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का 7 दिवसीय लाहौल स्पीति का दौरा प्रस्तावित है। मई माह तक रोहतांग दर्रा बहाल नहीं होने की सूरत में उनका यह दौरा भी प्रभावित हो सकता है।

विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि इस धार्मिक कार्यक्रम में देश विदेश के हजारों सैलानी घाटी में आने वाले हैं। ऐसे में इसका सीधा असर लाहौल स्पीति के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed