{"_id":"5cb18387bdec22146c22527a","slug":"bro-snow-clearance-in-rohtang-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ ने नॉर्थ पोर्टल से रोहतांग सुरंग का खोला मुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ ने नॉर्थ पोर्टल से रोहतांग सुरंग का खोला मुहाना
Sat, 13 Apr 2019 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कोकसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कोकसर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल के मुहाने पर गिरे हिमखंड को बीआरओ ने हटा दिया है। टनल के मुहाने में और हिमस्खलन होने के खतरे से डरे बीआरओ ने बर्फ हटाने का कार्य रोक दिया था। इसको लेकर इसी हफ्ते सोमवार को सासे की टीम ने रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
अब बीआरओ ने सासे की रिपोर्ट आने के बाद सुरंग के नॉर्थ पोर्टल में बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर इसका मुहाना खोल दिया है। लाहौल के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हवाई सेवा सुचारु करने के बाद अभी भी मनाली व कुल्लू में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। सुरंग का मुहाना खुलने से घाटी के लोगों की नजर रोहतांग सुरंग पर टिकी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों टनल के नॉर्थ पोर्टल के मुहाने पर हिमखंड गिरने से सुरंग के भीतर 20 मीटर तक बर्फ आ गई थी और टनल का मुहाना भी बंद हो गया था। 70 आरसीसी की टीम सिस्सू से शूलिंग और तांदी से गोंधला पहुंच गई है। रोहतांग सुरंग परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर एनएम चंद्रराणा ने बताया कि सासे की रिपोर्ट मिलने के बाद अब टनल के मुहाने पर गिरे हिमखंड को हटा दिया गया है।
विज्ञापन