फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BRO opened Manali-Leh route in record time 70 RCC soldiers played an important role

Manali-Leh Highway: बीआरओ ने रिकॉर्ड समय में खोला मनाली-लेह मार्ग, 70 आरसीसी के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका

Fri, 26 Jul 2024 08:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 08:52 PM IST
सार

मनाली-लेह नेशनल हाईवे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रिकॉर्ड समय में बहाल किया। बाहंग इलाके में भी सीमा सड़क संगठन की थ्री लेयर प्रणाली कामयाब रही। इस प्रणाली से सड़क को नुकसान नहीं पहुंच पाया। 

विज्ञापन
BRO opened Manali-Leh route in record time 70 RCC soldiers played an important role
मनाली के बाहंग के समीप बनी थ्री लेयर सुरक्षा दीवार। इससे बाढ़ से सड़क को नुकसान नहीं पहुंच पाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरेही नाला में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से बंद हुआ मनाली-लेह नेशनल हाईवे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रिकॉर्ड समय में बहाल किया। महज 10 घंटे में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। इसमें सीमा सड़क संगठन 70 आरसीसी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन


वीरवार मध्यरात्रि के बाद ही मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई थी। पलचान पुल के समीप बाढ़ के साथ आया मलबा एकत्रित हो गया था। बड़ी-बड़ी चट्टानें पुल के पास पहुंचने से एक दिन में सड़क बहाल होने की उम्मीद न के बराबर थी। अटल टनल की ओर स्नो गैलरी में मलबा भरने से सीमा सड़क संगठन योजक परियोजना की टीम भी पलचान तक नहीं पहुंच पाई। योजक परियोजना ने स्नो गैलरी से मलबा हटाया। दूसरी ओर अपना कार्यक्षेत्र नहीं होने के बावजूद 70 आरसीसी दीपक परियोजना ने सड़क बहाली का जिम्मा उठाया।
विज्ञापन


पलचान की ओर से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चला। इसके लिए दो जेसीबी, एक छोटी जेसीबी काम पर लगाई गईं। वीरवार सुबह लगभग 9:00 बजे सड़क बहाल करने का कार्य शुरू हुआ था। वीरवार शाम लगभग 7:00 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। इसके अलावा बाहंग इलाके में भी सीमा सड़क संगठन की थ्री लेयर प्रणाली कामयाब रही। इस प्रणाली से सड़क को नुकसान नहीं पहुंच पाया। सड़क को नदी के वेग से बचाने के लिए सीमा सड़क संगठन ने कंकरीट, बोल्डर और क्रेटवाल की थ्रीलेयर दीवारें बनाई हैं, इससे सड़क तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन 70 आरसीसी के अधिकारी ने कहा कि उनके अधीन पलचान से रोहतांग की ओर जाने वाली सड़क है। टीम ने पलचान की ओर सड़क बहाल करने का कार्य भी किया। दोनों ओर से काम होने से सड़क बहाल करने में कामयाबी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed