मनाली-किलाड़ मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से बीआरओ जवान शहीद
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:50 PM IST
सार
दिवाली के दिन गुरुवार की शाम को तिंदी से दस किलोमीटर आगे मनाली-किलाड़ मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया था। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंसे हुए थे। इस दौरान बीआरओ के 94 आरसीसी का जवान डोजर लेकर सड़क को बहाल करने के लिए पहुंच गया। मलबा हटाते वक्त कार्तिक डोजर से उतर कर मुआयना कर रहे थे कि अचानक पहाड़ी से फिर भूस्खलन हो गया और वह इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बीआरओ जवान पी. कार्तिक कुमार(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला