{"_id":"5b38c8b44f1c1b4d108b5429","slug":"brics-games-in-johannesburg-south-africa-and-indian-netball-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स गेम्स, नेटबॉल टीम के लिए चुनीं बीस महिला खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स गेम्स, नेटबॉल टीम के लिए चुनीं बीस महिला खिलाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिक्स खेलें-2018 में साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेली जाएंगी। नेटबॉल अंडर-19 वर्ग में पांच देशों की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इनमें ब्राजील, रूस, चीन, भारत तथा साउथ अफ्रीका शामिल हैं। भारतीय टीम के लिए गए पहले ट्रायल में बीस महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में लिए गए ट्रायल में पंजाब की मनमीत कौर, हरसिमनप्रीत कौर, मनमीत, अवनीत कौर, मनमीत कौर, हेलीन कौर, चंडीगढ़ की श्वेता, उत्तर प्रदेश की प्राणवी, दिल्ली की बरखा, एकाग्रता, खुशी, रूधारिका, खुशबू, हरियाणा की प्राची, कीर्ति, नीतू, वनिता,
विज्ञापन
उड़ीसा की सरस्वती, पश्चिम बंगाल की इंचरा डीए व मध्य प्रदेश की पुष्पांजलि का चयन किया गया है। अंतिम चयन जुलाई माह के पहले सप्ताह में किया जाएगा। 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन