फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Branding of hpmc products at national level to compete with china

चीन को टक्कर देने के लिए सरकार ने की बड़ी तैयारी

Tue, 13 Jun 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Jun 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Branding of hpmc products at national level to compete with china

हिमाचल सरकार के स्वायत्त निगम एचपीएमसी ने पड़ोसी देश चीन से आ रहे सेब और अन्य फल उत्पादों को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। एचपीएमसी अपने उत्पादों को नेशनल ब्रांड बनाने के लिए देश के हर राज्य में एक सुपर स्टॉकिस्ट खड़ा करेगा। इसके माध्यम से हिमाचल में बनाए गए एप्पल कांसेंट्रेट, जूस, जैम आदि तमाम उत्पादों की बिक्री बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


राजस्थान और गुजरात में एक प्रयोग के सफल रहने पर अब दूसरे चरण में केरल, उत्तर प्रदेश और झारखंड पर फोकस किया जा रहा है। एचपीएमसी ने अपने उत्पादों की पैकिंग में खासा बदलाव किया है।
विज्ञापन


खासकर लोगो को बेहद आकर्षक बनाया गया है। देश भर में सफलता मिली तो विदेशों के लिए भी फल उत्पाद निर्यात होंगे। चीन से बड़ी मात्रा में एप्पल कांसेंट्रेट और अन्य फल उत्पाद भारत आ रहे हैं। इनकी वजह से हिमाचली सेब और इनकी मांग नहीं बढ़ पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान, गुजरात में सफल रहा प्रयोग

Branding of hpmc products at national level to compete with china

चीनी उत्पादों से मुकाबला करने के लिए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं विधायन निगम (एचपीएमसी) ने कई प्रयोग और बदलाव किए हैं। उत्पादों की पैकिंग में मार्केटिंग विशेषज्ञों से राय लेने के बाद आमूल-चूल बदलाव किया जा रहा है। प्रयोग के तौर पर हाल ही में राजस्थान और गुजरात में सुपर स्टॉकिस्ट चुने गए। 

उनका लाभांश तय किया गया। इन राज्यों के सुपर स्टाकिस्टों ने न सिर्फ थोड़े से अरसे में ही एक-एक ट्रक माल बेच दिया, बल्कि और भी मांग की है। मंगलवार को केरल के स्टॉकिस्ट से बात की गई है। अब उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी इनका चयन किया जा रहा है। अन्य राज्यों में भी इसी तर्ज पर सुपर स्टॉकिस्ट नियुक्त किए जाएंगे।

अपग्रेड होंगे परवाणू और जड़ोल के प्रोसेसिंग प्लांट

Branding of hpmc products at national level to compete with china
हिमाचल प्रदेश सरकार

इनमें मार्केटिंग फर्मों को खास तवज्जो दी जा रही है। हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव बागवानी एवं एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक जेसी शर्मा का कहना है कि दो राज्यों में सुपर स्टॉकिस्ट की सफलता के बाद अब तीन अन्य राज्यों में करार किया जा रहा है। 

इससे एचपीएमसी की आय बढ़ेगी और हिमाचल के सेब की अच्छी खपत होगी। इससे बाहरी देशों से आने वाले फल उत्पादों का कड़ा मुकाबला किया जा सकेगा। 

फल उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए परवाणू और जड़ोल टिक्कर के प्रोसेसिंग प्लांट अपग्रेड किए जाएंगे। निगम के प्रबंध निदेशक जेसी शर्मा ने कहा कि  इसके लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। नगरोटा और शिमला के प्लांटों की भी क्षमता बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed