बैठक में मंथन: कुल्लू में 21 मार्च से कार्निवाल, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
कुल्लू कार्निवाल का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 मार्च को शाम 7 बजे शुभारंभ करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में कार्निवाल को लेकर हुई बैठक में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री 21 मार्च को दोपहर दो बजे कुल्लू पहुंचेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ढालपुर मैदान में पहली बार होने वाले कुल्लू कार्निवाल का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 मार्च को शाम 7 बजे शुभारंभ करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में कार्निवाल को लेकर हुई बैठक में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री 21 मार्च को दोपहर दो बजे कुल्लू पहुंचेंगे। पहले सीएम ढालपुर मैदान में शिल्प बाजार का निरीक्षण और अवलोकन करेंगे। इसके बाद सरवरी बस अड्डे समेत विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 5 बजे से 6:30 बजे तक परिधि गृह कुल्लू में जन समस्याएं भी सुनेंगे। कार्निवाल में फैशन शो और सांस्कृतिक संध्या भी होगी। कार्निवाल 10 दिन तक चलेगा। सांस्कृतिक संध्याएं 28 मार्च तक चलेंगी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कार्निवाल में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के 100 से अधिक शिल्प स्टॉल लगेंगे।
वॉलीबाल और तंबोला होगा आकर्षण का केंद्र
कार्निवाल में वॉलीबाल, टग ऑफ वार खेलों के अलावा तंबोला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत सरकैक, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, भुुंतर नगर पंचायत की अध्यक्ष नीना ठाकुर, जिप सदस्य रेखा गुलेरिया, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के सदस्य अमित सूद, महिला भाजपा अध्यक्ष मनीषा सूद, भाजपा जिला सचिव तरूण बिमल मौजूद रहे।