फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   brahmpur-bilaspur road will be closed for two hours

प्रधानमंत्री की रैलीः दो घंटे बंद रहेगी ये सड़क, प्रशासन का फैसला

Mon, 02 Oct 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
brahmpur-bilaspur road will be closed for two hours

पीएम मोदी के बिलासपुर दौरे के दिन सड़क पर वाहनों की आवाजाही दो घंटे के लिए बंद रहेगी। जी हां तीन अक्तूबर को दोपहर दो से शाम चार बजे बह्मपुखर-बिलासपुर सड़क बंद रहेगी। मंडी, हमीरपुर, घुमारवीं, कुल्लू, धर्मशाला से आने और जाने वाले लोगों को बह्मपुखर-घाघस सड़क का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया है। बसें तय रूटों पर सुचारु रुप से चलती रहेंगी। उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बनाए गए रोड मैप का व्यापक विवरण देते हुए बताया कि यातायात, सुरक्षा की दृष्टि से कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुविधा के लिए मैप तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


जनसभा में हमीरपुर-कांगड़ा की ओर से आने वाले बड़े वाहन चांदपुर, कोठीचौक और राप्रापा बामटा से पीछे खड़े रहेंगे। इसी तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को खड़ा करने के लिए रावमापा छात्र और छात्रा बिलासपुर के खेल मैदान, जल क्रीड़ा केंद्र मैदान तथा मुक्तिधाम और उसके साथ लगे मैदान, एचआरटीसी वर्कशॉप, कॉलेज प्रांगण तथा आईटीआई परिसर का चयन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौणी, चंडीगढ़, सोलन, शिमला की तरफ  से आने वाले भारी वाहनों को पुलिस लाइन लखनपुर के मैदान में खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इसी तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को खड़ा करने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला डियारा सेक्टर और नगर पालिका परिसर, रावमापा छात्र और छात्रा खेल मैदान, जल क्रीड़ा केंद्र का मैदान, मुक्तिधाम तथा उसके साथ लगे मैदान और कॉलेज प्रांगण को चयनित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed