{"_id":"5d0d17938ebc3e7ca318ca2d","slug":"boy-died-of-drown-in-pong-dam-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के घर आए युवक की पौंग डैम में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के घर आए युवक की पौंग डैम में डूबने से मौत
Fri, 21 Jun 2019 11:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत बाथू दी लड़ी के नजदीक पौंग डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कार्तिक ठाकुर (18) पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी पटियाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार कार्तिक ठाकुर अपनी माता के साथ बुआ के घर फतेहपुर में आया था। शुक्रवार को कार्तिक ठाकुर व रितिक पठानिया घर से घूमने निकले। दोनों युवक नहाने के लिए पौंग डैम में उतर गए तथा नहाते-नहाते कार्तिक ठाकुर गहरे पानी में पहुंच गया।
विज्ञापन
कार्तिक को डूबते देख रितिक ने शोर मचाया, जिसको सुनकर स्थानीय लोग पानी में युवक को तलाशने के लिए उतरे। स्थानीय लोगों ने कार्तिक को पानी से बाहर निकाला व उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही जवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई में जुट गई। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।