{"_id":"64d66517d5f14be13308b405","slug":"boulders-fell-from-the-hill-on-the-car-on-chandigarh-manali-nh-at-six-mile-children-died-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चलती कार पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें, पांच वर्षीय बच्चे की मौत, पति-पत्नी और दो साल की बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चलती कार पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें, पांच वर्षीय बच्चे की मौत, पति-पत्नी और दो साल की बच्ची घायल
Fri, 11 Aug 2023 10:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:20 PM IST
सार
छह मील के पास चलती कार पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। हादसे में कार सवार एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चलती कार पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात को छह मील के पास चलती कार पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। हादसे में कार सवार एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में पति-पत्नी अपने दो बच्चों सहित सवार थे। मृतक की शिनाख्त चिन्मय(5) पुत्र प्रशांत अग्रवाल निवासी 45/9 भोजपुर सुंदरनगर के रूप में हुई है। घायलों में प्रशांत अग्रवाल(35), धनवंती(34) पत्नी प्रशांत अग्रवाल व दो वर्षीय बच्ची शामिल हैं। पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। उधर, हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएच को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
फोरलेन पर बाइक स्किड, प्रवासी नाबालिग की मौत
उधर, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वलोह टोल प्लाजा के पास बाइक स्किड होने एक प्रवासी नाबालिग लड़के की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अरुण कुमार (16) पुत्र वीर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि हादसे में अनिकेत (14) पुत्र रामेश्वर को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि सुनील (10) पुत्र बाबू राम एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। डैहर पंचायत की प्रधान कुसुम सोनी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के परिवार पिछले दो-तीन दशकों से डैहर पंचायत के अलसू गांव में रहते हैं। उनके तीन नाबालिग बच्चे वीरवार रात को घर से मोटरसाइकिल की चाबी लेकर फोरलेन पर निकल गए थे। इस दौरान बाइक स्किड होने से एक 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर ऱूप से घायल हो गए हैं। प्रधान कुसुम सोनी और उपप्रधान राजेश धीमान ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित मजदूर परिवारों की आर्थिक मदद कर राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन