{"_id":"65c5b9d5d1d880bec90e2dc7","slug":"both-employees-caught-red-handed-while-taking-bribe-of-rs-5000-suspended-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए दोनों कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए दोनों कर्मचारी निलंबित
Fri, 09 Feb 2024 11:07 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:07 AM IST
सार
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति के दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रिश्वत मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति के दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से दोनों कर्मचारी की रिपोर्ट निगम निदेशालय को भेजी थी। मामले में दर्ज एफआईआर विजिलेंस से मिलने के बाद अब निगम प्रबंधन की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। नियमों के मुताबिक यदि सरकारी कर्मचारी दो दिन से अधिक पुलिस रिमांड पर रहता है तो उनका निलंबन तय होता है। रिश्वत के साथ पकड़े गए दोनों कर्मी चार दिन के पुलिस रिमांड पर थे।
विज्ञापन
अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। निगम निदेशालय को मंगलवार को मामले की रिपोर्ट और एफआईआर क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर कार्यालय से भेजी थी। आरोपी कर्मी नील कमल जेओए आईटी है, जबकि हेल्पर देवेश दिहाड़ीदार के तौर पर निगम में कार्यरत है। इन दोनों को पक्का भरो स्थित निगम के गोदाम में 5,000 की रिश्वत के साथ विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति के क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर संजीव वर्मा का कहना है कि निगम प्रबंधन की तरफ से दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन