फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Border dispute of Sarchu and Shinkula MLA Anuradha Rana visited the spot

Lahaul & Spiti: नहीं थम रहा सरचू और शिंकुला का सीमा विवाद, विधायक अनुराधा राणा ने किया मौके का दौरा

Mon, 01 Jul 2024 08:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Jul 2024 08:27 PM IST
सार

दारचा-शिंकुला दर्रा-जांस्कर-लेह मार्ग पर एक पर्यटन कारोबारी ने शिंकुला से करीब 18 से 20 किमी अंदर दारचा पंचायत में टेंट लगा दिए। इसको देखते हुए विधायक अनुराधा राणा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन
Border dispute of Sarchu and Shinkula MLA Anuradha Rana visited the spot
लाहौल-स्पीति के शिकुंला के समीप अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंची विधायक अनुराधा राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लाहौल घाटी में हिमाचल की सीमा में घुसकर कारोबार करने का विवाद नहीं थम रहा है। मनाली-लेह मार्ग के सरचू और दारचा-शिंकुला-जांस्कर सड़क पर शिंकुला दर्रा के अंदर हिमाचल की सीमा में लेह और लद्दाख के लोग कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला दारचा-शिंकुला दर्रा-जांस्कर-लेह मार्ग पर सामने आया है। यहां एक पर्यटन कारोबारी ने शिंकुला से करीब 18 से 20 किमी अंदर दारचा पंचायत में टेंट लगा दिए। इसको देखते हुए विधायक अनुराधा राणा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उनके साथ दारचा पंचायत के प्रधान अशोक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत के अंदर लगाए टेंटों को हटा दिया है। शिंकुला दर्रा में एक ढाबा चला रहे व्यक्ति को वन विभाग ने जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि लाहौल क्षेत्र में दो जगहों पर सीमा विवाद का मसला चल रहा है।
विज्ञापन


उधर, मनाली-लेह मार्ग पर चल रहा विवाद सर्वे करने के नौ साल बाद भी नहीं सुलझ पाया है। इससे पहले भी करीब आठ से नौ साल पहले शिंकुला के पास पलमो में इसी तरह का मामला सामने आया था। वहीं हिमाचल की सीमा सरचू में भी कई बार लेह के कारोबारी 17 से लेकर 30 किलोमीटर अंदर तक टेंट लगा चुके हैं। वर्षों से चल रहा विवाद नहीं सुलझ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिमाचल और लेह-लद्दाख के बीच के इस विवाद को लेकर 2015 में सर्वे आफ इंडिया की टीम ने विवादित स्थल का दौरा किया। टीम ने हिमाचल सीमा के अंदर तक घुस कर कारोबार करने का खुलासा किया था। मगर तब से मामला ठंडे बस्ते में है। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि सरचू का मामला सरकार के ध्यान में है। शिंकुला के विवाद को सुलझा दिया गया है। यहां पर शिंकुला दर्रा से भी अंदर आकर लगाए गए टेंट को हटा दिया है। शिंकुला में ढाबा संचालक को भी हटने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed