{"_id":"394d4438c6fe022eac4443df0f955922","slug":"border-dispute-of-himachal-with-jammu-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सीमा पर जेएंडके ने सीज किया ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सीमा पर जेएंडके ने सीज किया ठेका
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर सरचू में जेएंडके पुलिस ने हिमाचल के एक शराब ठेके का सीज कर दिया है। जेएंडके पुलिस ने हिमाचल की सीमा में घुसकर अस्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह सीमा विवाद पिछले सात साल से चल रहा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाने से यह विवाद और गहराता जा रहा है। कुल्लू में तैनात आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त रमेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाहौल वन विभाग और राजस्व विभाग से सीमा का रिकॉर्ड मांगा है। उधर, वन मंडल अधिकारी लाहौल हीरा लाल राणा का दावा है कि ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मानचित्र के आधार पर जिस स्थान पर जेएंडके पुलिस ने चौकी स्थापित कर शराब ठेके को सीज किया है, वह भूमि हिमाचल की सरहद में आती है।
विज्ञापन
इधर, मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर टिप्पणी के लिए कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके। उपायुक्त लाहौल-स्पीति घाटी से बाहर हैं जबकि, एसडीएम केलांग चंद्रताल गए हैं। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुंडू ने कहा कि मामले का पता किया जा रहा है।