फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Booking counter run in Double shfit

Shimla News: डबल शिफ्ट में चलेगा एचआरटीसी का स्कैंडल प्वाइंट बुकिंग काउंटर

Tue, 04 Apr 2023 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Booking counter run in Double shfit
टूरिस्ट सीजन के मद्देनजर सुबह 7 से रात 10 बजे तक हो सकेगी बुकिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के मालरोड स्थित स्कैंडल प्वाइंट का एचआरटीसी एडवांस बुकिंग काउंटर डबल शिफ्ट में चलाया जाएगा। टूरिस्ट सीजन के मद्देनजर सैलानियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी यह सेवा शुरू करने जा रहा है।


एचआरटीसी की लग्जरी और सामान्य बसों में सीटों की बुकिंग के लिए सैलानियों को अब स्कैंडल प्वाइंट बुकिंग काउंटर पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में यह काउंटर सिंगल शिफ्ट में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चल रहा था। अब इसे दो शिफ्टों में सुबह 7 से दोपहर 2 और 2 से रात 10 बजे तक चलाया जाएगा। एचआरटीसी के महाप्रबंधक परिचालन पंकज सिंघल ने बताया कि पर्यटन सीजन के मद्देनजर स्कैंडल प्वाइंट बुकिंग काउंटर को डबल शिफ्ट में चलाने का फैसला लिया है। सैलानी और स्थानीय लोग सुबह 7 से रात 10 बजे तक यहां बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed