{"_id":"65e5c0ef0710da23400284da","slug":"bollywood-singer-kumar-sanu-sings-himachali-song-dc-kullu-releases-video-album-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: बॉलीवुड गायक कुमार सानू ने गया हिमाचली गाना, डीसी कुल्लू ने किया वीडियो एलबम का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: बॉलीवुड गायक कुमार सानू ने गया हिमाचली गाना, डीसी कुल्लू ने किया वीडियो एलबम का विमोचन
Mon, 04 Mar 2024 06:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Mar 2024 06:13 PM IST
सार
हिमाचली लोक गायक दिलीप चौहान सिरमौरी ने बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के साथ मिलकर यह गीत गया है।
विज्ञापन
बॉलीवुड गायक कुमार सानू ने गया हिमाचली गाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
बॉलीवुड गायक कुमार सानू ने हिमाचली गीत हम हैं पहाड़ी में आवाज दी है। हिमाचली लोक गायक दिलीप चौहान सिरमौरी ने बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के साथ मिलकर यह गीत गया है। सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश में एक कार्यक्रम में इस गााने के वीडियो एलबम का विमोचन किया। उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने कहा कि यह गीत बेहद मधुर बनाया है। इस गीत के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और हिमाचल की संस्कृति को एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने दिलीप सिरमौरी को इसके लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
वहीं, लोक गायक दिलीप सिरमौरी ने कहा कि यह दूसरी बार हुआ है जब किसी बॉलीवुड सिंगर ने पहाड़ी गीत गया है। इससे पहले सिंगर अलका याग्निक ने भी पहाड़ी गाना गाया है। कहा कि कुमार सानू जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक द्वारा पहाड़ी गीत गाना प्रदेश के लिए एक उपलब्धि है। बॉलीवुड में भी हिमाचली संस्कृति का प्रचार-प्रसार होने लगा है,जो हिमाचलवासियों के लिए गौरव की बात है। सिरमौर ने बताया कि इस एलबम की शूटिंग कल्लू के सौर गांव के साथ शिमला और मुंबई में हुई है। जिसमें पहाड़ी जीवन शैली को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा, लोक गायक रमेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन