फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bollywood queen kangana ranaut worshiped the goddess in her home town mandi himachal

कुलदेवी की पूजा करने पहुंची कंगना रणौत, शादी को लेकर ये कहा

Thu, 17 Jan 2019 03:42 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Thu, 17 Jan 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
bollywood queen kangana ranaut worshiped the goddess in her home town mandi himachal

बॉलीवुड स्टार कलाकार कंगना रणौत की न तो राजनीति में कोई रुचि है और न ही अभी शादी करने का कोई इरादा। भांवला के पास अपने पैतृक गांव धबोई में बनाए मां अंबिका के भव्य मंदिर और माता की मूर्ति की प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पहुंची खुले ख्यालों वाली बॉलीवुड क्वीन ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा कीं।

विज्ञापन


कंगना ने बताया कि उन्होंने यह मंदिर बनवाकर अपनी मां की मन्नत को पूरा किया है। जब वे छोटी थीं तो माता आशा रणौत को सपनों में कुलदेवी माता अंबिका नन्हे स्वरूप में दिखाई देती थीं। जब उन्होंने इसके बारे में ज्योतिषी से बात की तो उन्होंने बताया कि यह उनकी कुल देवी हैं, जो सपनों में आती हैं। इस पर मां ने उनका मंदिर बनवाने की मन्नत मांगी थी। 

विज्ञापन

इस कारण बनवाया अपने घर में भव्य मंदिर

bollywood queen kangana ranaut worshiped the goddess in her home town mandi himachal

कंगना ने बताया कि जब वे शूटिंग के दौरान उदयपुर गईं थीं तो वहां माता अंबिका का प्राचीन मंदिर देखा और फैसला लिया कि वे अपने घर में भी ऐसा ही भव्य मंदिर बनवाएंगी। मंदिर का निर्माण होने के कई वर्षों बाद वीरवार को यहां पहुंचीं और कुलदेवी अंबिका के मंदिर के साथ माता की मूर्ति प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल हुईं। कंगना ने स्थानीय विधिविधान से खुद सभी रस्में निभाईं। यज्ञ का आयोजन किया गया।

इससे पहले माता के जगराते में बुधवार देर रात मां के पारंपरिक भजनों पर कंगना खूब झूमीं। कंगना ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, अभी वे सिर्फ कॅरिअर पर फोकस कर रही हैं। राजनीति में आने की कोई रुचि नहीं है। यही नहीं, कंगना का कहना है कि उनका अभी शादी करने का भी कोई इरादा नहीं है। गौर हो कि अभिनेत्री कंगना के दादा विधायक रह चुके हैं।  

कई सालों के संघर्ष ने बनाया सुपर स्टार

bollywood queen kangana ranaut worshiped the goddess in her home town mandi himachal

यू-ट्यूब पर मत देखें आने वाली फिल्म
कं
गना ने कहा कि उनकी फिल्म ‘मनिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी’ जल्द रिलीज होने वाली है, लेकिन सभी से अनुरोध है कि इस फिल्म को कोई भी यू-ट्यूब पर न देखे। यह फिल्म भी एक शक्ति के रूप पर आधारित है। इसमें उन्होंने यह रोल निभाया है। उन्होंने बलद्वाड़ा में सिनेमा हाल न होने पर भी चुटकी ली। कंगना ने 2006 में गैंगस्टर फिल्म के साथ मायानगरी में कदम रखा था।

शुरुआती दौर में कंगना ने खूब संघर्ष किया और कड़ी मेहनत के दम पर सुपर स्टार का मुकाम हासिल किया। करीब 16 साल की उम्र में मॉडलिंग में हाथ आजमाने दिल्ली पहुंचीं कंगना ने बेहद बुरा वक्त देखा, लेकिन अब वे बॉलीवुड की स्टार अदाकारा एक हैं। बॉलीवुड में बेहतरीन अदाकारी के लिए कंगना को कई अवार्ड मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed