{"_id":"5c950a14bdec2214787e3463","slug":"bollywood-queen-kangana-ranaut-may-celebrate-her-birthday-in-manali-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत यहां मना सकती हैं जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत यहां मना सकती हैं जन्मदिन
Sat, 23 Mar 2019 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत शनिवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगीं। जन्मदिन पर कंगना रणौत घर आना नहीं भूलती हैं। बताया जा रहा है कि कंगना सादे तरीके से मनाली में जन्मदिन मना सकती हैं।
विज्ञापन
इस बार भी पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक कंगना रणौत का जन्मदिन मनाने के लिए मनाली आना तय माना जा रहा है। उनकी मैनेजर और बड़ी बहन रंगोली पहले ही मनाली पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मनाली पहुंचकर गुरुवार को दोस्तों और रिश्तेदारों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। कंगना के पिता अमरदीप रणौत का कहना है कि कई महीने पहले ही कंगना ने मनाली में जन्मदिन मनाने की बात कही थी।
विज्ञापन
पिछले साल भी कंगना ने मनाली में ही एक पौधा लगाकर सादगी के साथ जन्मदिन मनाया था। हालांकि, शूटिंग के चलते कंगना के मनाली पहुंचने पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।