फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood actress Zarine Khan in Manali for film shooting location

अभिनेत्री जरीन खान ने मनाली में ब्यास की लहरों पर की राफ्टिंग

Wed, 27 Mar 2019 09:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Zarine Khan in Manali for film shooting location

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान पर्यटन नगरी मनाली की वादियों में सुकून के लम्हे गुजार रही हैं। जरीन खान अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म के लिए लोकेशन देख रही हैं।

विज्ञापन


सलमान खान के साथ अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन ने सलमान खान के साथ रेडी फिल्म में एक गाना किया। इसके बाद हाउसफुल-2, हेट स्टोरी, वीरप्पन, वजह तुम हो, अक्सर और 1921 जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जरीन जाने-माने फैशन शो में शो स्टॉपर के तौर पर अपनी पहचान बना चुकीं हैं, लेकिन मौजूदा समय में कुछ पंजाबी फिल्मों के अलावा उनके पास बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग की

Bollywood actress Zarine Khan in Manali for film shooting location

उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। इसके लिए वे लोकेशन तलाश रही हैं। बुधवार को जरीन खान ने देवभमि कुल्लू में ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग भी की।

जरीन की मैनेजर मीरा ने बताया कि जरीन ने अपने बैनर की फिल्म के लिए स्टोरी से लेकर स्क्रीन प्ले तक सब तैयार कर लिया है। उन्हें एक लव स्टोरी के लिए मनोरम वादियों की तलाश है।

इसके लिए वे मनाली की वादियों में कहानी के मुताबिक लोकेशन खोज रही हैं। स्थानीय समन्वयक रमेश रजनू ने बताया कि जरीन के साथ उनका परिवार भी मनाली पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed