{"_id":"666305343c02d52c1404cc73","slug":"bollywood-actor-rohitashv-gave-the-message-of-cleanliness-and-environmental-protection-in-shimla-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohitashv Gaud: रोहिताश्व ने शिमला में दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बोले-सहयोग करें शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohitashv Gaud: रोहिताश्व ने शिमला में दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बोले-सहयोग करें शहरवासी
Fri, 07 Jun 2024 06:34 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 07 Jun 2024 06:34 PM IST
सार
नगर निगम शिमला की ओर से रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता ने निगम की मुहिम की सराहना की। अभिनेता ने शहरवासियों से अपील की कि वे भी सहयोग दें।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में टीवी कलाकार रोहिताश्व गौड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रोहिताश्व गौड़ भी विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम शिमला की ओर से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बन गए हैं। नगर निगम की ओर से रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता ने निगम की मुहिम की सराहना की। नगर निगम शिमला शहर में एक महीने तक हर वार्ड में सफाई अभियान चला रहा है। जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में सभी वार्डों के बड़े नालों, नालियों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभिनेता रोहिताश्व ने कहा कि शिमला देश विदेश में प्रसिद्ध है। इसे साफ सुथरा और हरा भरा रखा जाना जरूरी है। कहा कि नगर निगम अन्य विभागों और लोगों के साथ मिलकर जो अभियान चला रहा है, वह सराहनीय है। अभिनेता ने शहरवासियों से अपील की कि वे भी सहयोग दें। इससे पहले महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने ने अभिनेता और उनकी पत्नी को रिज मैदान पर सम्मानित किया। महापौर ने कहा कि अभिनेता निगम की मुहिम का हिस्सा बन गए हैं। शिमला से संबंध रखने वाले रोहिताश्व भाभी जी घर पर ह सीरियल समेत कई बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अब शिमला के कलाकारों को अपनी एसोसिएशन के जरिये मंच दे रहे हैं।
विज्ञापन
शहर में निकाली रैली, किया जागरूक
नगर निगम की ओर से शुक्रवार को छोटा शिमला, चौड़ा मैदान और संजौली से रिज मैदान तक जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं। इसमें निगम के सफाई कर्मचारियों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने, सफाई में सहयोग देने की अपील की। रिज पर लघु नाटिका के जरिये भी स्वच्छता का संदेश दिया गया। शिमला पहुंचे कलाकारों ने भी इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
'सैलानियों को देंगे जूट के बैग'
महापौर सुरेंद्र चौहान ने रिज पर कई सैलानियों से बात की। साथ ही कचरा खुले में न फेंकने की अपील की। महापौर ने कहा कि निगम सैलानियों को जूट के बैग भी देगा जिसमें कचरा रखा जा सकेगा। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों से बात चल रही है। शिमला को कचरामुक्त बनाने के लिए यहां आने वाले सैलानियों को जूट के बैग दिए जाएंगे।