फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bolero plunges in gorge near rohru two died.

तीन सौ फीट खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Wed, 29 Apr 2015 09:06 AM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
bolero plunges in gorge near rohru two died.

रोहड़ू (शिमला) के सुंगरी के नजदीक एक बोलेरो कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्राप्त जानाकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 62बी-1277 कोटगढ़ से रोहड़ू की ओर आ रही थी।

विज्ञापन


इसी बीच सुंगरी के नजदीक गाड़ी अचानक तीन सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चालक सहित चार लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक दलगांव निवासी सोनू तथा नेपाली मूल के पूर्ण बहादुर की मौके पर ही मौत हुई है जबकि दलगांव निवासी सुमित तथा खशकंडी निवासी रीजु गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रोहड़ू से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। तहसीलदार रोहड़ू गुरमीत नेगी ने बताया कि घायलों को फौरी राहत दे दी गई है। डीएसपी रोहड़ू अमित कुमार ने बताया कि हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने कुचली महिला, मौके पर मौत

bolero plunges in gorge near rohru two died.

शाहपुर (कांगड़ा) के प्रेई-पुहाड़ा सड़क पर परसेल के पास पैदल जा रही महिला कार की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाई स्पीड कार महिला को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। रिंपी देवी निवासी परसेल पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान वह आल्टो कार की चपेट में आ गई। आवेर स्पीड कार महिला को घसीटते हुए खेतों तक ले गई। हादसे के बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।

महिला को शाहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के दो बेटे हैं। महिला का पति दूसरे राज्य में प्राइवेट नौकरी करता है। थाना प्रभारी शाहपुर प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक रंजीत सिंह निवासी मनेई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed