फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bolero accident in Charot Kanchi, grandfather and grandson killed, six people injured

Shimla News: चरोट कैंची में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दादा-पोते की मौत, छह लोग घायल

Mon, 11 Mar 2024 04:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू (शिमला)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू (शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 04:34 PM IST
सार

शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत गुजांदली-देवरीघाट संपर्क मार्ग पर चरोट कैंची में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से दादा-पोते की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Bolero accident in Charot Kanchi, grandfather and grandson killed, six people injured
सड़क हादसा (सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत गुजांदली-देवरीघाट संपर्क मार्ग पर चरोट कैंची में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से दादा-पोते की मौत हो गई है। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग नरैण मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। घायलों का रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना रोहड़ू से मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग बोलेरो में सवार होकर गुजादंली-देवरीघाट संपर्क मार्ग से नरैण मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच चरोट कैंची के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नीचे जा गिरी।

विज्ञापन


इस हादसे में बहादुर सिंह पुत्र बोखला निवासी गांव गुजादंली तहसील टिक्कर जिला शिमला और उनके पोते अक्षत (10) पुत्र कांशी राम निवासी गांव गुजांदली की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में पूनम पत्नी कांशी राम निवासी गांव गुजांदली तहसील टिक्कर, सत्या देवी पत्नी मंगत राम निवासी गांव बराल तहसील टिक्कर, सीमा निवासी गांव टिक्कर, सीमा पुत्री वीर नेपाली, मीना पत्नी रामू निवासी गांव टिक्कर और अमर पुत्र तुलाराम शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहडू रविंद्र कुमार नेगी ने बताया कि रविवार को बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed