फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   boarding and lodging for students of himachal in himachal bhawan chandigarh

दिल्ली-चंडीगढ़ में रह रहे विद्यार्थियों के लिए खुले हिमाचल भवन-सदन के द्वार

Sun, 29 Mar 2020 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Mar 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
boarding and lodging for students of himachal in himachal bhawan chandigarh
चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन (फाइल फोटो)

हिमाचल सरकार ने दिल्ली और चंडीगढ़ में रहकर विभिन्न कोर्स की पढ़ाई कर रहे सूबे के सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए बड़ा फैसला किया है। कई छात्रों के अभिभावकों से मिली सूचना के बाद सरकार ने फैसला लिया है कि वह लॉकडाउन के बाद से बंद चल रहे दिल्ली स्थित हिमाचल भवन व हिमाचल सदन और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन को खोलकर उन विद्यार्थियों के लिए रहने और खाने की सुविधा मुहैया कराएगी, जिनके पीजी संचालकों ने उन्हें पीजी खाली करने के लिए कह दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन



इस दौरान तीनों ही जगह उनके खाने का प्रबंध एचपीटीडीसी करेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेश के साथ ही उन अधिकारियों के नाम भी जारी किए हैं, जिनसे मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में मदद के लिए उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन से 8802803672 और ओएसडी सुशील सिंगला से 9868539423 नंबर के अलावा 01123711964 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, चंडीगढ़ में हिमाचल भवन के प्रबंधन अनिल कपूर से 8146313167, रिसेप्शनिस्ट महेंद्र चौहान से 9988898009 पर और हिमाचल सदन के नंबर 0172 5000104 व 0172 2638278 पर संपर्क किया जा सकता है।

सरकार के इस आदेश के बाद सैकड़ों विद्यार्थियों और उनकी चिंता में परेशान परिजनों को राहत मिलेगी। हिमाचल में कर्फ्यू की घोषणा के बाद पुलिस ने सीमाएं सील कर दी थीं। सीमाएं सील होने के बाद पुलिस ने दिल्ली-चंडीगढ़ से लोगों को हिमाचल में प्रवेश देना बंद कर दिया है। इसके बाद वहां पीजी में रह रहे सैकड़ों युवा फंस गए हैं।


पुलिस के हेल्पलाइन नंबर जारी करने के बाद हिमाचल सरकार को जानकारी मिली कि कई पीजी अपने यहां रह रहे विद्यार्थियों को खाली करने के लिए कह रहे हैं। इसके बाद सरकार उन्हें वापस लाने के लिए मंथन कर रही थी। रास्ता न निकलने पर अब हिमाचल भवन दिल्ली, व हिमाचल भवन चंडीगढ़ का संचालन शुरू कर उन बच्चों के रहने खाने की व्यवस्था कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed