फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Board exams will be held on the old pattern this time

हिमाचल: इस बार पुराने पैटर्न पर ही होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, अगले सत्र तक हो सकता है बदलाव

Sun, 18 Feb 2018 03:47 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Feb 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Board exams will be held on the old pattern this time
SBI Clerk exam
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2018 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव नहीं होगा। इस बार बोर्ड पुराने पैट्रन पर ही वार्षिक परीक्षा करवाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा में प्रश्न पत्रों के पैटर्न में बदलाव के लिए अध्यापकों से सुझाव मांगे थे। उन सुझावों पर अभी तक मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


इसमें अभी समय लगेगा। इसलिए, मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्न पत्र के पैट्रन में बदलाव नहीं होगा। कोई भी बदलाव अब मार्च-2019 की वार्षिक परीक्षाओं में ही होगा।
विज्ञापन


दरअसल, बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का पैट्रन बदलने के लिए सुझाव मांगने के बाद हजारों अध्यापकों और बच्चों में संशय पैदा हो गया था कि मार्च-2018 में वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों के पैट्रन में बदलाव हो सकता है। इसके चलते अध्यापकों के जहन में प्रश्न उठ रहे थे कि वे किस पैट्रन से वार्षिक परीक्षा के लिए बच्चों से तैयारी करवाएं। अब यह संशय दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आए ज्यादा सुझाव

शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर 2017 में अपनी वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अध्यापकों से वार्षिक परीक्षा के पैट्रन को लेकर सुझाव मांगे थे। अधिसूचना जारी होने के बाद अध्यापकों को 15 दिन का समय दिया था।

बोर्ड अधिकारियों की मानें तो अध्यापकों ने वार्षिक परीक्षा पैट्रन के सुझाव को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ऐसे में बोर्ड के पास ज्यादा सुझाव नहीं आए। वहीं कई अध्यापक अभी बोर्ड में फोन करके अधिसूचना के बारे ही जानकारी मांग रहे हैं।

सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि बोर्ड अध्यापकों के सुझावों पर विचार विमर्श करने के बाद वार्षिक परीक्षाओं के पैट्रन में बदलाव करेगा। इस साल प्रश्न पत्र प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसे में पैट्रन में बदलाव नहीं किया जा सकता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed