फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BMO suspended on mental harassment of employee in bilaspur

कर्मचारी का मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में बीएमओ किया निलंबित

Sat, 15 Jun 2019 11:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jun 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
BMO suspended on mental harassment of employee in bilaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर

अस्पताल में कार्यरत एनएचएम कर्मचारी का मानसिक उत्पीड़न करने और शराब के नशे में रहने पर घुमारवीं के बीएमओ एके सिंह को निलंबित कर दिया है। सरकार ने बीएमओ के निलंबन आदेश जारी किए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीएमओ पर अस्पताल में कार्यरत एनएचएम के एक कर्मचारी ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने और धमकाने का आरोप लगाया था। इसकी उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन


कर्मचारी ने उपमंडल अधिकारी शशि पाल शर्मा को भी पत्र के माध्यम से घटना की जानकारी दी। कर्मचारी का आरोप है कि बीएमओ उन्हें नौकरी से निकालने की धमकियां देते हैं। कार्यालय की नियमित गतिविधियों के बहाने बुलाकर अभद्र व्यवहार कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। अब उन्हें कार्यालय में जाने से भी डर लगता है। उन्हें परिवार की भी चिंता सता रही है। एसडीएम घुमारवीं ने बताया कि शिकायत के आधार पर विभागीय उच्चाधिकारियों ने बीएमओ को निलंबित कर दिया है।


बीएमओ घुमारवीं एके सिंह के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। बीएमओ पर कर्मचारी के मानसिक उत्पीड़न का आरोप है। मामले की छानबीन जारी है।- अजय गुप्ता, निदेशक स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed