{"_id":"2eff6537b5395b1a99d3fcd5eeff80b2","slug":"bmo-deadbody-found-at-residence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास में मिला बीएमओ का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवास में मिला बीएमओ का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग चंबा के अंतर्गत खंड चिकित्सा अधिकारी किहार का शव वीरवार सुबह उनके सरकारी आवास में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने बीएमओ प्रदीप कोहल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। प्रदीप कोहल ऊना जिले के मलाहत पीर निगाह रोड के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह बीएमओ के काफी देर तक कार्यालय में न पहुंचने की स्थिति में एक कर्मचारी उनके सरकारी आवास में पहुंचा। जहां बीएमओ अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़े थे। कर्मचारी ने चिकित्सालय के अन्य स्टाफ और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिस सरकारी आवास में बीएमओ किहार की मौत हुई है वह चिकित्सालय भवन से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर है। मृतक के परिजनों ने किसी पर संशय जाहिर नहीं किया है। जिसके चलते पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर ने इसकी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले की खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर प्रदीप कोहल की पदोन्नति हुई थी। पिछले एक दो दिन से वे बीमार चल रहे थे। उन्हें डायबिटीज थी। लिहाजा पुलिस प्रारंभिक जांच में बीएमओ की मौत का कारण बीमारी मान रही है।
चंबा अस्पताल में रखा गया मौन- जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीआर कौशल ने बताया कि बीएमओ प्रदीप कोहल की मौत का कारण प्राकृतिक ही लग रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। उधर, बीएमओ की मौत पर चंबा में शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर चिकित्सकों और सहायक स्टाफ ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।