{"_id":"904520ff26378ceafba8838d3886396d","slug":"blunder-mistake-by-school-teachers-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश वालों को थमाए हिंदी मीडियम के पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लिश वालों को थमाए हिंदी मीडियम के पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Thu, 12 Mar 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं की परीक्षा में एक बार फिर स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही सामने आई है। इंग्लिश मीडियम के छात्रों को हिंदी मीडियम के पेपर थमा दिए गए। शिक्षकों को अनुवाद कर पेपर बच्चों को देने पड़े। इस कारण परीक्षा करीब एक घंटा देर से शुरू हुई।
विज्ञापन
इस तरह का मामला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में सामने आया। वीरवार को आठवीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा थी। इस दौरान इंग्लिश मीडियम के छात्रों को हिंदी मीडियम के पेपर बांट दिए गए। ये देख छात्रों के होश उड़ गए। शिक्षकों ने इसकी सूचना नजदीकी शिक्षा खंड धर्मपुर को दी।
विज्ञापन
वहां से बताया गया कि बोर्ड से जो प्रश्नपत्र आए हैं, उन्हें ट्रांसलेट कर बच्चों में बांट दिया जाए। इसके बाद ट्रांसलेट करने के बाद इंग्लिश मीडियम के छात्रों को प्रश्नपत्र बांटे गए। इस कारण परीक्षा करीब एक घंटा देर से शुरू हुई।
विज्ञापन
उधर, बीपीईओ बलदेव ठाकुर ने कहा कि इस बारे में उपनिदेशक मंडी से संपर्क कर सभी पाठशालाओं को हिंदी के पेपर को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर वितरित करने को कहा गया था।