फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bloody clash over garbage in Nalagarh, more than half a dozen people injured

दुकानदार और सफाई कर्मियों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

Mon, 28 Sep 2020 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash over garbage in Nalagarh, more than half a dozen people injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ बाजार में एक दुकानदार और सफाई कर्मी के बीच कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से काफी लोग एकत्रित हो गए और जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से पत्थर और डंडे चले। इस मारपीट में एक महिला समेत आधा दर्जन सफाई कर्मी घायल हो गए। उन्हें नालागढ़ अस्पताल में उपचारधीन कराया गया। झगड़े के बाद सफाई कर्मियों ने नालागढ़ बर्फानी चौक पर कूड़े के दो वाहन गिरा कर जम कर हंगामा किया। पुलिस प्रशासन और नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने मामले को शांत कर मौके से गंदगी हटवाई।

विज्ञापन

घटना सुबह 9:00 बजे की है जब दुकानदार चेतन और मंगत राय अपनी दुकान खोल रहे थे।

इस बीच एक सफाई कर्मी स्कूटी से जा रहा था। सफाई कर्मी की स्कूटी एक युवती से टकरा गयी। दुकानदार ने उसे आराम से चलने को कहा जिस पर दोनों में बहस हो गई। बहस गालीगलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में सफाई कर्मी वहां से चला गया लेकिन पांच मिनट बाद अपने डेढ़ दर्जन से अधिक परिजनों को लेकर आ गया। इन लोगों ने दोनों दुकानदार चेतन और मंगत राय को साथ मारपीट शुरू कर दी। जैसे ही मारपीट शुरू हुई तो बाजार के कई दुकानदार इकट्ठे हो गए और सफाई कर्मियों पर टूट पड़े। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और डंडे बरसाए गए। बाद में पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में घायल शेरा, रिंकी और रीना को भर्ती किया गया जबकि मंगल, गोपी और पिंकू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। मंगल के पिता पिंकू ने बताया कि दुकानदार चेतन ने उसके बेटे मंगल के साथ मारपीट की। जब वे लोग उसे समझाने गए तो दुकानदारों ने उनके साथ मारपीट की जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। उसकी पत्नी रीना के बाजू में जबकि दोनों बेटों के हाथ में चोटें आई हैं। उसके पिता शेरा और भाई रिंकी को अधिक चोट आने पर भर्ती किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से 25 हजार नकदी और सोने की चेन गायब
दुकानदार मंगल राय और चेतन ने बताया कि उसका कसूर इतना था कि सफाई कर्मी ने स्कूटी से एक युवती को मार दी जिस पर उसे धीरे चलने को कहा। इसके बाद वह मारपीट पर उतर आया। बाद में दो दर्जन से अधिक लोगों को लेकर आया और उसे व बड़े भाई के साथ मारपीट की जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। इस दौरान उसकी दुकान से 25 हजार नकद और उसके गले से सोने की चेन भी गायब है। एसडीपीओ विवेक कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed