{"_id":"62604834810e02156258dc78","slug":"blood-report-will-be-available-from-atm-in-lahaul-spiti-there-will-be-many-types-of-tests-including-ecg","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सुविधा: लाहौल-स्पीति में एटीएम से मिलेगी ब्लड रिपोर्ट, ईसीजी समेत होंगे कई तरह के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सुविधा: लाहौल-स्पीति में एटीएम से मिलेगी ब्लड रिपोर्ट, ईसीजी समेत होंगे कई तरह के टेस्ट
Thu, 21 Apr 2022 11:05 AM IST
Krishan Singh
दिनेश जस्पा, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:05 AM IST
सार
प्रदेश में पहली बार सरकार ने जनजातीय जिले में चार मेडिकल एटीएम की स्वीकृति दी है। इनमें ईसीजी से लेकर लोगों को कई बीमारियों के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
ब्लड टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति में अब एटीएम से ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में पहली बार सरकार ने जनजातीय जिले में चार मेडिकल एटीएम की स्वीकृति दी है। इनमें ईसीजी से लेकर लोगों को कई बीमारियों के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने इसकी पुष्टि की है। घाटी में स्वास्थ्य की नई तकनीक शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह वैद्य ने बताया कि मेडिकल एटीएम एक एकीकृत कंप्यूटर बायो मेडिकल डायग्नोस्टिक सिस्टम है, जो टेली हेल्थ क्लीनिक को डॉक्टरों के साथ जोड़ने वाला इंटरनेट आधारित नेटवर्क है। अभी तक लाहौल-स्पीति जिले में मेडिकल सुविधा को लेकर कोई ऐसी प्रयोगशाला नहीं है। लोगों को टेस्ट करवाने कुल्लू-मनाली जाना पड़ता है। मेडिकल एटीएम स्थापित होने से दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। ये एटीएम जिले में कहां स्थापित होने हैं, इसको लेकर अभी जगह चिह्नित नहीं की गई है।
विज्ञापन
मेडिकल एटीएम में होंगे 58 तरह के टेस्ट
मेडिकल एटीएम से 58 तरह के टेस्ट होंगे। इनमें बेसिक कार्डियोलॉजी, ईसीजी, हार्ट बीट, शुगर लेवल, ब्लड टेस्ट के अलावा डेंगू, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफायड, एचआईवी, मूत्र परीक्षण, कान का परीक्षण और त्वचा का परीक्षण शामिल हैं।
विज्ञापन