{"_id":"5b02cb8e4f1c1be6408b6f29","slug":"blood-donation-camp-on-the-occasion-of-rajiv-gandhi-s-death-anniversary-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकताओं से किया आह्वान, राजीव के सपनों को करें साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकताओं से किया आह्वान, राजीव के सपनों को करें साकार
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 22 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज हम सब उस महान विभूति की 27वीं पुण्य तिथि के अवसर पर इकट्ठे हुए हैं, जिन्होंने दूरदर्शी नेतृत्व और सोच ने इस देश को एक नई दिशा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 18 साल के युवाओं को वोट देने का अधिकार, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पंचायतीराज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देना जिस नेता की सोच थी, वह राजीव गांधी थे। उनकी दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि आज भारत सूचना क्रांति के क्षेत्र में अग्रणी देश है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ता का आह्वान किया कि हम सब मिलकर राजीव गांधी के सपनों को पूरा करें। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रवक्ता संजय सिंह, प्रदेश सचिव प्रदीप वर्मा, राज कुमारी सोनी और रितेश कपरेट समेत कई लोग मौजूद रहे।