फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blood clash between tibetan and local people at sirmour

तिब्बतियों और ग्रामीणों में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

Tue, 27 Feb 2018 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सतौन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, सतौन (सिरमौर) Updated Tue, 27 Feb 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
blood clash between tibetan and local people at sirmour
सतौन में तिब्बती समुदाय और स्थानीय ग्रामीणों के गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसके चलते सात युवक घायल हो गए हैं। इनमें चार तिब्बती और तीन ग्रामीण शामिल हैं। दोनों गुटों के भिड़ जाने से इलाके में तनाव है। 
विज्ञापन


डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों समुदाय के बयान लिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवकों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पांवटा से पीजीआई के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो दिन पहले तिब्बती मूल के एक व्यक्ति के ढाबे में स्थानीय युवाओं और तिब्बती युवाओं के बीच झड़प हो गई। दोनों में विवाद बढ़ गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। अगले दिन रविवार को तिब्बती समुदाय के युवाओं ने स्थानीय युवाओं को बाजार में पीट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के साथ हुआ था झगड़ा

blood clash between tibetan and local people at sirmour

वहीं, एक युवक की मोटर साइकिल को भी नुकसान पहुंचाया। विवाद यहीं नहीं रुका। सोमवार को गांव के युवा एकत्रित हुए और तिब्बती समुदाय के युवाओं को बुरी तरह से पीट डाला। इसमें चार युवा घायल हो गए।

सभी को पांवटा अस्पताल में दाखिल किया गया है। इनमें तिब्बतियन सोसायटी के 24 वर्षीय खम कटोक को पीजीआई रेफर किया गया है। तिब्बती मूल के पालदो, श्रृग वांगचूग और टाशी दोरजे को पांवटा में दाखिल किया गया है।

स्थानीय युवकों में सुनील, संजू और मुकेश को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि ढाबे में सबसे पहले सुनील के साथ झगड़ा हो गया था। तिब्बती युवाओं ने सुनील को बुरी तरह से पीटा था।

इस दौरान सुनील के दोस्त मुकेश की भी पिटाई की गई। बीच बचाव करने आए सुनील के भाई संजू को भी तिब्बती युवाओं ने धुन दिया। इसके बाद स्थानीय युवाओं ने भी सोमवार को तिब्बती युवाओं पर हमला बोल दिया।

घटना के बाद सतौन में तनाव
सोमवार को हुई घटना के बाद सतौन तनाव है। सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस की टीम डीएसपी प्रमोद चौहान की अगुवाई में सतौन पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। डीएसपी ने ग्रामीणों और यहां रहे तिब्बती समुदाय के लोगों से भी बात की। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed