फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Block Congress President resigns due to defeat in Lok Sabha election 2019

लोकसभा चुनाव में करारी हार के चलते ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Sat, 25 May 2019 06:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 May 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Block Congress  President resigns due to defeat in Lok Sabha election 2019
सांकेतिक तस्वीर

जयसिंहपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा कलोत्रा ने शनिवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जयसिंहपुर विस क्षेत्र से मिली करारी हार के चलते उन्होंने अपना त्यागपत्र दिया है। 

विज्ञापन


आशा कलोत्रा 30 सालों से कांग्रेस में कार्य कर रही हैं। इस दौरान वह जिला परिषद सदस्य भी रही हैं। साल 2010 से लगातार दूसरी बार जयसिंहपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। आशा का आरोप है कि पिछले कुछ सालों से पार्टी के अंदर तालमेल अच्छा नहीं बैठ रहा था।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही थी। यही कारण है कि जयसिंहपुर से भाजपा प्रत्याशी को करीब 20 हजार मतों की लीड मिली। इससे हताश होकर अपने पद से त्यागपत्र दे रही हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को हर समय सहयोग देती रहूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिन ऊना से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को लीड न दिला पाने के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


हजारी लाल सदर विधायक सतपाल रायजादा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही रायजादा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने हार के लिए पूर्व सीएम को जिम्मेदार ठहराया और साथ ही सुक्खू का बचाव भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed