{"_id":"5c86380fbdec221469615645","slug":"block-congress-committee-presidents-meeting-in-shimla-on-12-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव भवन में जुटेंगे बीसीसी अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव भवन में जुटेंगे बीसीसी अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रणनीति
Mon, 11 Mar 2019 03:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को राजीव भवन शिमला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बीसीसी) अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की बैठक होगी। इसमें पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
प्रदेश की चारों संसदीय सीटों में पार्टी की जीत के टिप्स दिए जाएंगे। चारों संसदीय सीटों में कांग्रेस की जनचेतना यात्रा की सफलता को लेकर रणनीति तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों खासकर अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की बैठक 11 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसी की बैठक में भावी रणनीति बनाई जानी है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस की जनचेतना यात्रा आयोजित की जानी है। शिमला संसदीय क्षेत्र में 12 से 14 मार्च तक जनचेतना यात्रा आयोजित की जानी है। इसके बाद अन्य तीनों क्षेत्रों में जनचेतना रैली आयोजित की जानी है।