{"_id":"5d8a35828ebc3e93d8447eee","slug":"block-congress-committee-kasauli-supervisor-amit-mehta-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसौली के पर्यवेक्षक अमित मेहता का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसौली के पर्यवेक्षक अमित मेहता का इस्तीफा
Tue, 24 Sep 2019 09:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा की तैनाती का विवाद अभी गरमाया हुआ है और अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसौली के नए अध्यक्ष की ताजपोशी पर सवाल उठाए गए हैं। अमित मेहता ने नाराजगी जताते हुए ब्लॉक कांग्रेस कसौली के पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
इन्होंने कसौली बीसीसी अध्यक्ष की तैनाती पर सवाल किए हैं। अमित मेहता ने मंगलवार को पत्र जारी कर लिखा है कि सुबह जब समाचार पत्रों में पढ़ा कि कसौली से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर दास को बनाया गया है तो हैरान रह गया। अध्यक्ष को जो नाम दिए थे, उनका नामों निशान नहीं है।
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष किसी और को बना दिया। अगर पर्यवेक्षक की रिपोर्ट का कोई मतलब नहीं है तो पर्यवेक्षकों का समय क्यों खराब किया जा रहा है। सिर्फ खाना पूर्ति के लिए मीटिंग क्यों बुलाई जाती हैं। ब्लॉक कांग्रेस की मीटिंग 11 अगस्त, 2019 को धर्मपुर में हुईं थी।
विज्ञापन