{"_id":"59563a224f1c1ba8418b49bb","slug":"blast-in-hotel-kitchen-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के किचन में धमाके से हिल गया पूरा भवन, कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के किचन में धमाके से हिल गया पूरा भवन, कर्मचारी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चक्कर स्थित निजी होटल में शुक्रवार सुबह जोरदार धमाके से पूरी बिल्डिंग हिल गई। करीब डेढ़ दर्जन कमरों की खिड़कियों के शीशे और दरवाजे टूट गए। दीवारें भी धमाके के बाद दरक गई हैं।
विज्ञापन
धमाके में एक कर्मचारी घायल बताया जा रहा है। धमाका इतने जोर से हुआ कि आसपास के लोग भी बिस्तरों से उठकर बाहर दौड़ गए।
घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। धमाका कैसे हुआ, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग दावा कर रहा है कि बिजली गिरने से धमाका हुआ है। मौके पर गैस सिलेंडर के फटने या रिसाव जैसा कुछ नहीं मिला है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की है। होटल के किचन में जोरदार धमाका हुआ। इससे होटल का पूरा भवन हिल गया। खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए।
कई कमरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। किचन में रखे फ्रिज का दरवाजा टूटा हुआ पाया गया है। आवाज सुनकर होटल में सोए लोगों में अफरातफरी मच गई और सब बाहर की भागे।
विज्ञापन
एक कर्मचारी को मामूली चोट आने के अलावा और कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई है। आसपास के लोग भी धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे।
इसके बाद बालुगंज फायर स्टेशन से बचाव दल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन केंद्र के अधिकारी शंभू लाल, एक लीडिंग फायर मैन, चार फायरमैन और एक चालक मौके पर पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका इतने जोर का था कि इससे आस पास के लोग उठ कर घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर गए अग्निशमन विभाग के बचाव दल की मानें तो होटल में गैस सिलेंडर सभी सुरक्षित पाए गए हैं।
घटना में किचन के साथ होटल के 19 कमरों को लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी शंभु लाल ने माना कि ऐसा लग रहा है कि धमाका बिजली गिरने से हुआ है। हालांकि, पुलिस कारणों की छानबीन कर रही है।