{"_id":"5b5208b24f1c1b6f548b5ac3","slug":"black-box-of-crash-mig-21-not-found-on-third-day-of-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नहीं मिला क्रैश मिग-21 का ब्लैक बॉक्स, हैदराबाद से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी नहीं मिला क्रैश मिग-21 का ब्लैक बॉक्स, हैदराबाद से पहुंची टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल फतेहपुर के झुलाड़ गांव में मिग-21 क्रैश घटना स्थल पर तीसरे दिन हैदराबाद से एयर कमांडेंट अनुराग जोशी टीम के साथ पहुंचे। टीम ने मौकास्थल का जायजा लिया। टीम ने कई अन्य जगहों पर जाकर भी जांच की।
विज्ञापन
टीम उन लोगों से भी मिली, जिन्होंने विमान को आग लगने के बाद क्रैश होते देखा था। अभी तक मिग-21 के कुछ ही पार्ट्स मिल पाए हैं। इनमें मिग-21 का इंजन भी शामिल है। ब्लैक बॉक्स अभी तक नहीं मिल पाया है। जब तक ब्लैक बॉक्स नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
तब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाएगा। टीम के सदस्यों ने लोगों के बयान भी लिए। उन्होंने एयरफोर्स के जवानों को निर्देश दिए कि मिग-21 के हर पार्ट्स को एकत्रित किया जाए और उनका मेप भी तैयार किया जाए कि कौन सा पार्ट्स कहां पर मिला है, ताकि इस मामले की तह तक पहुंचकर पता
विज्ञापन
लगाया जाएगा कि आखिरकार मिग-21 के क्रैश होने का क्या कारण रहा। फिलहाल एयरफोर्स टीम मिग-21 के ब्लैक बॉक्स को ढूंढने में लगी है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया गया कि अगर मिग-21 का कोई पार्ट्स कहीं मिलता है तो उसको छूने की बजाए इसकी जानकारी दें।
हादसे के तीन तीसरे दिन भी उस स्थल की खुदाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया, जहां पर मिग-21 के क्रैश होने के बाद गहरा गड्ढा पड़ गया था। एयर कमांडेंट अनुराग जोशी ने कहा कि इस घटना का हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी।