फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP will protest against the closure of the institute in Himachal, signature campaign will be run

Shimla News: हिमाचल में संस्थान बंद करने के विरोध में प्रदर्शन करेगी भाजपा, चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

Mon, 23 Jan 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jan 2023 06:45 PM IST
सार

नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां संस्थान बंद किए हैं, भाजपा वहां विरोध प्रदर्शन करेगी। 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 15 से 28 फरवरी तक जिला मुख्यालयों पर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
BJP will protest against the closure of the institute in Himachal, signature campaign will be run
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां संस्थान बंद किए हैं, भाजपा वहां विरोध प्रदर्शन करेगी। 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 15 से 28 फरवरी तक जिला मुख्यालयों पर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे। इसमें सभी भाजपा विधायकों ने भाग लिया। कहा कि बैठक में कई विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

विज्ञापन


रणधीर शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 619 सरकारी संस्थाओं को बंद कर दिया है। जबसे कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से केवल तुगलकी फरमान जारी हो रहे हैं। इन संस्थाओं को बंद करना प्रदेश हित में नहीं है।  सरकार बिजली बोर्ड के 32 कार्यालय बंद कर चुकी है। 291 पीएचसी पर ताले लग चुके हैं। 3 तहसीलों, 20 उप तहसीलों को भी बंद कर दिया गया है। 9 कानूनगो सर्किल, 80 पटवार सर्किल, 17 आईटीआई, 2 श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यालय, 2 राजस्व उपमंडल, 16 पीडब्ल्यूडी सर्किल, मंडल, उपमंडल, 18 एसडीपीओ, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट, 3 आयुर्वेद अस्पताल, 41 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र, 32 जल शक्ति विभाग कार्यालय ,11 बीडीओ दफ्तर और 40 अन्य विभाग बंद कर दिए गए हैं। कहा कि फिजूलखर्ची में कांग्रेस काफी आगे चल रही है। छोटे से प्रदेश में मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री की भी घोषणा कर दी गई। यह समझ नहीं आता कि हिमाचल प्रदेश में उपमुख्यमंत्री की क्या जरूरत पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed