फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP will break AAP's roadshow with show of strength

सियासत: शक्ति प्रदर्शन से आप के रोड शो का तोड़ निकालेगी भाजपा, छह को महा जनसंपर्क अभियान

Tue, 29 Mar 2022 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Mar 2022 08:04 PM IST
सार

छह अप्रैल को हिमाचल भाजपा का स्थापना दिवस है। इस दिन प्रति विधानसभा 5000 कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। भाजपा इसी दिन अपने महा जनसंपर्क अभियान को भी शुरू करेगी और इस दौरान इसकी पदयात्रा भी होगी। 

विज्ञापन
BJP will break AAP's roadshow with show of strength
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सीएम जयराम व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप के रोड शो के बीच प्रदेश भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी के रोड शो से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने यह तैयारी की है। छह अप्रैल को हिमाचल भाजपा का स्थापना दिवस है। इस दिन प्रति विधानसभा 5000 कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। भाजपा इसी दिन अपने महा जनसंपर्क अभियान को भी शुरू करेगी और इस दौरान इसकी पदयात्रा भी होगी। प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी और मंडल अध्यक्ष की बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह चंडीगढ़ से जुडे़। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसमें गोवा से जुड़े तो सौदान सिंह ने नई दिल्ली से संवाद किया। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने इस बैठक में निर्णय लिया कि छह अप्रैल को भाजपा राज्य भर में स्थापना दिवस को एक भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को विधानसभा स्तर पर मनाने जा रही है। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 कार्यकर्ता प्रति विधानसभा भाग लेंगे। यह कार्यक्रम अपने आप में एक जनसभा के समान होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बूथ स्तर के सभी त्रिदेव जैसे बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बूथ पालक अपेक्षित होंगे। इस कार्यक्रम में सभी विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इसमें एक किट का वितरण भी किया जाएगा, जिसमें भाजपा के झंडे, पटके और त्रिदेव की नाम की पट्टिका होगी। भाजपा पूरे प्रदेश में लगभग 50,000 बड़े झंडे लगाने जा रही है। झंडे का आकार 10 फीट का होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित: सौदान 
सौदान सिंह ने कहा है कि छह अप्रैल को स्थापना दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे। सभी कार्यकर्ता टेलीविजन या एलईडी पर कार्यक्रम स्थल पर सुनेंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद भाजपा महाजनसंपर्क अभियान का आरंभ करेगी और सभी कार्यकर्ता भाजपा की पदयात्रा में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को सब भव्य रूप में मनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed