फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Tridev Sammelan in Kullu Himachal Pradesh

गडकरी ने किया बड़ा एलान, हिमाचल में होंगे एक लाख करोड़ के विकास कार्य

Wed, 14 Jun 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 14 Jun 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
BJP Tridev Sammelan in Kullu Himachal Pradesh

ढालपुर मैदान में मंडी संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल पूरे होने तक हिमाचल में एक लाख करोड़ के विकास कार्य करके देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को इन कार्यों के प्रति घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा ताकि हिमाचल कांग्रेस मुक्त हो सके। 

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि त्रिदेव पार्टी के पिलर हैं। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है न कि मालिक-मालकिन या मां-बेटे की। गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस के अपनी ही गरीबी दूर की है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस का विसर्जन कर महात्मा गांधी का सपना पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि हिमाचल में केंद्र सरकार विकास कर रही है। कई एनएच का काम प्रगति पर है। 64 मार्गों को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए ई-टेंडरिंग को अपनाया गया है। हिमाचल की सड़कें ऐसी बनाई जाएंगी कि 200 साल तक एक भी गड्ढा नजर नहीं आएगा। काम में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हिमाचल कांग्रेस में लक्ष्मी भक्तों की संख्या ज्यादा’

BJP Tridev Sammelan in Kullu Himachal Pradesh

गडकरी ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस में लक्ष्मी भक्तों की संख्या अधिक है और बिना लक्ष्मी दर्शन कोई काम नहीं होता है। भाजपा का मकसद राज बदलना नहीं है, समाज बदलना है। एक कविता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक रिश्वतखोरी, परिवारवाद, भ्रष्टाचार रहेगा, तब तक कांग्रेस जीवित रहेगी।

कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की बदौलत हिमाचल को चार मेडिकल कॉलेज मिले हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद रामस्वरूप शर्मा, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा हिमाचल पार्टी मंगल पांडेय, मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक व विधायक जय राम ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी राम सिंह, विधायक महेश्वर सिंह, गोविंद ठाकुर, कर्नल इंद्र सिंह, गुलाब सिंह ठाकुर, विनोद कुमार व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed