{"_id":"4772c3ef65cefcf43b504546d27cc862","slug":"bjp-took-strong-action-to-strengthen-the-organization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन मजबूती के लिए बीजेपी का बड़ा फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन मजबूती के लिए बीजेपी का बड़ा फैसला
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा(धर्मशाला)
Updated Fri, 29 Aug 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में संगठन को मजबूत करने और बूथ पर पकड़ बढ़ाने के लिए भाजपा ने अपने शक्ति केंद्रों को निरस्त कर दिया है। इनके स्थान पर अब पहली बार शहरी एवं ग्राम केंद्र बनाए जा रहे हैं। पार्टी ने इसके लिए संविधान में भी संशोधन किया है।
विज्ञापन
पहले एक शक्ति केंद्र में अधिकतम 15 बूथ तक लिए जाते थे। लेकिन नए शहरी या ग्राम केंद्रों में 3 से 5 बूथ ही लिए जा सकेंगे। नए फार्मूले के तहत अब 47 लाख वोटरों के इस प्रदेश में भाजपा के 7382 बूथ होंगे। इन पर करीब 1900 शहरी एवं ग्राम केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
एक और नया फार्मूला भाजपा लागू कर रही है। पहली बार वोटर लिस्ट के अनुसार पन्ना प्रभारी लगाए जा रहे हैं। 7382 बूथों में औसतन 640 वोटर प्रति बूथ होंगे। मतदाता सूची पर एक पेज पर करीब 30 वोटर फोटो सहित होते हैं।
विज्ञापन
इन 30 वोटरों के लिए एक पन्ना प्रभारी यानी पेज इन्चार्ज होगा। शर्त ये है कि पन्ना प्रभारी वही व्यक्ति हो सकेगा, जिसका संबंधित पन्ने पर अपना भी वोट हो। कार्यकर्ताओं को नई प्रक्रिया समझाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा आजकल प्रदेश के हर मंडल में घूम रहे हैं।
युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए पार्टी जल्द ही ई-मेंबरशिप अभियान शुरू करने जा रही है। ऑनलाइन सदस्य बनने के लिए कोई मेंबरशिप फीस नहीं देनी होगी। ये फार्मूला नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिया है।
प्रदेशाध्यक्ष भाजपा सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हम ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ नीति पर काम कर रहे हैं। पन्ना प्रभारी बनाने की योजना प्रदेश इकाई की है। ग्राम एवं शहरी केंद्रों के पुनर्गठन के बाद इस रणनीति के रिजल्ट आगामी चुनावों में दिखेंगे।