फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp shimla protest against congress leader neeraj bharti

अटल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़की भाजपा, फूंका कांग्रेस नेता का पुतला

Sat, 25 Aug 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
bjp shimla protest against congress leader neeraj bharti

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेस विधायक नीरज भारती के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीरज भारती का पुतला भी फूंका।

विज्ञापन

 
बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नीरज भारती ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और बीजेपी की महिला नेत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


जिसका भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध किया और नीरज भारती के खिलाफ थाना ढली में मुकदमा दर्ज करवाया। भाजयुमो की उपाध्यक्ष शीतल व्यास ने कहा कि नीरज भारती बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार अभद्र टिपणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। ऐसा लगता है कि नीरज भारती को कांग्रेस  नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। 

धरने में ये भाजपा नेता रहे मौजूद

bjp shimla protest against congress leader neeraj bharti

 प्रदर्शन में पूर्व राज्यसभा सदस्य बिमला कश्यप, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शीतल ब्यास, महिला मोर्चा संयोजक प्रतिभा बाली, सह प्रभारी गीतांजलि मेहता, प्रवक्ता प्रेमा चौहान, विजय ज्योति सेन, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अंजना शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारूल शर्मा, मंडल

महामंत्री संजीव सूद, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजेंद्र चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा एमसी शिमला के पार्षद किरण बाबा, सत्या कौंडल,  कीमी सूद, आरती चौहान, कमलेश मेहता, बृज सूद, सहित शिमला मंडल

महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गुप्ता, रचना झिन्ना, कमलेश राणा, बिमला नड्डा, रीना शर्मा, लता शर्मा, राजीव अरोड़ा, विक्रम बांश्टू, रोहित रेक्टा, जितेंद्र ठाकुर, अमर     ठाकुर और क्रांति स्वरूप ने भाग लिया। 

रज भारती को पुलिस ने भेजा हुक्मनामा 

bjp shimla protest against congress leader neeraj bharti

सोशल मीडिया पर भाजपा की महिला नेता पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में फंसे कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव नीरज भारती को शिमला पुलिस ने हुक्मनामा भेजकर सोमवार को थाना ढली में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

यह हुक्मनामा शनिवार को उनके घर कांगड़ा के ज्वाली को भेजा गया है। भारती के खिलाफ महिला की शिकायत के आधार पर थाना ढली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक शिमला से मिला था। इसके बाद थाना ढली में महिला नेता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। 
 
पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी और 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज है। शिकायत में कहा गया है कि पूर्व विधायक ने भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed