{"_id":"5d0d148c8ebc3e079f1b36eb","slug":"bjp-senior-leader-lk-advani-on-shimla-visit-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शिमला आएंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शिमला आएंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी
Sat, 22 Jun 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी
- फोटो : PTI
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को शिमला पहुंचेंगे। वह दोपहर पौने दो बजे दिल्ली से परिवार संग हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर से अनाडेल पहुंचने के बाद राजभवन जाएंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात के बाद वह मशोबरा में ठहरेंगे। यहां वह 28 जून तक रुकेंगे। उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी आ रही हैं। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता हिल्स क्वीन में आ रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य अनाडेल में उनका स्वागत करेंगे। 28 जून को वह राज्य सरकार के ही हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ वापस जाएंगे। चंडीगढ़ से वह दूसरे हेलीकॉप्टर से दिल्ली लौटेंगे। आडवाणी कई वर्षों के अंतराल के बाद शिमला आ रहे हैं।
विज्ञापन