{"_id":"596b595d4f1c1b310f8b4dc1","slug":"bjp-satpal-satti-targets-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने क्षेत्र में ही अपराध नहीं रोक पा रहे हैं सीएम वीरभद्र: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने क्षेत्र में ही अपराध नहीं रोक पा रहे हैं सीएम वीरभद्र: सत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने क्षेत्र में अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो गए हैं। कोटखाई में स्कूली बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंडी में वन माफिया का विरोध करने वाले फॉरेस्ट गार्ड को मारकर पेड़ से लटका दिया गया था। सत्ती ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। माफियाराज हो गया है, किसी को कानून का डर नहीं रहा है।
विज्ञापन
ऊना के हरोली में माइनिंग माफिया ड्रग माफिया, भू माफिया से लेकर पता नहीं क्या-क्या गैरकानूनी कार्य हो रहे हैं और विकास के ढोल पीटे जा रहे हैं। सत्ती ने एक सवाल पर कहा कि सूबे में कांग्रेस के हाथ से कानून व्यवस्था की लगाम छूट चुकी है।
विज्ञापन
मौजूदा सरकार के कार्यकाल को देवभूमि में कलंकित कार्यकाल के रूप में याद किया जाएगा। कहा कि ऊना की स्वां नदी से माइनिंग से टिप्परों में दिन-रात रेत पंजाब, हरियाणा को जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों को घर बनाने के लिए रेत की एक ट्राली 2000 से 2500 रुपये में मिल रही है।
कोटखाई के जघन्य अपराध की तो सीबीआई जांच होनी ही चाहिए। प्रदेश में जो विकास के नाम पर करोड़ों की घोटाले हो रहे हैं, इसकी जांच भी लगे हाथ हो जानी चाहिए।