फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp said more than one lakh people participated in pm modi rally

भाजपा का दावाः पीएम मोदी की रैली में शामिल हुए एक लाख से ज्यादा लोग

Wed, 04 Oct 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
bjp said more than one lakh people participated in pm modi rally

प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर हिमाचल के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली में भीड़ जुटाने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मेहनत आखिरकार रंग लाई। 

विज्ञापन


पीएम ने अपने भाषण में भी इसका जिक्र भी किया। भाजपा ने दावा किया कि रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों ने पीएम का भाषण सुनने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे थे। हालांकि अभी तक ये पुख्ता नहीं हैं। 
विज्ञापन


मगर जिस तरह से जन सैलाब उमड़ा उसे देख कर लोगों की तादात एक लाख के ऊपर आंकी जा रही है। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत किया तो उन्होंने सबसे पहले मैदान के साथ लगते घरों की छतों पर लोगों को देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले भी वह बीच-बीच में चारों ओर नजर दौड़ाते रहे। मोदी ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने जनसभाएं की है, लेकिन ऐसी जनसभा आजतक नहीं की न ही इतनी संख्या में लोग कभी देखें। 

मोदी का भाषण सुन रहे लोगों को जब सभा स्थल पर जगह नहीं मिली तो लोगों ने रैली मैदान के साथ लगते एक चार मंजिला मकान की छत पर चढ़कर भाषण सुना। कार्यकर्ता मैदान के बीच घूमकर लोगों को पानी बांट रहे थे। 

इसके अलावा जगह-जगह फैले पानी के पाउच को भी उठा कर कूड़ेदान में डाल रहे थे। आभार रैली में सभी लोग यह देख रहे थे कि पीएम मोदी मंच पर किस नेता को ज्यादा अहमियत देते हैं। हर बात से लेकर अपने भाषण तक पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री नड्डा की ही जमकर तारीफ की।

एम्स विस्थापितों को मोदी का तोहफा : नड्डा

bjp said more than one lakh people participated in pm modi rally

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जो सपना देखा था, वह साकार हो गया। पहले जो भी प्रधानमंत्री आए वे केवल अपने या पार्टी के प्रचार के लिए आए, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देने आए हैं।

विस्थापितों को एम्स मोदी का तोहफा है। उन्होंने कहा कि एसीसी फैक्ट्री शांता के सीएम रहते बिलासपुर को मिली, जबकि जेपी धूमल के सीएम रहते मिली। इससे साफ है कि जो भी विकास हुआ, वह भाजपा राज में हुआ है। कांग्रेस तो केंद्र से पैसा मिलने के बाद भी हाईवे की डीपीआर तक नहीं बना पाई। 

बिलासपुर वीरों की भूमि : धूमल

bjp said more than one lakh people participated in pm modi rally

पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि बिलासपुर वीरों की भूमि है। कारगिल लड़ाई के समय दो परमवीर चक्र मिले। इनमें एक बिलासपुर के संजय कुमार को मिला है। विक्टोरिया जॉर्ज क्रॉस मेडल भी कैप्टन वीर भंडारी को मिला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया था, लेकिन मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद हिमाचल, जेएंडके और उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया।

कांग्रेस की नीतियों से लोग तंग : सत्ती

bjp said more than one lakh people participated in pm modi rally

भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की सरकार है। एम्स, ट्रिपल आईटी और स्टील प्लांट बड़ी सौगात हैं। अब समय आ गया है कि लोगों को कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार का सफाया करना है। कहा कि लोग कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों से तंग आ चुके हैं। इस कारण उन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। 

जो सोचा नहीं, वो आपने किया : शांता

bjp said more than one lakh people participated in pm modi rally

सांसद शांता कुमार ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार गरीबों के लिए और भारत के शहीदों के सपनों को साकार करने वाली सरकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि जो सोचा नहीं था, वो आपने कर दिया।

वह जन संघ की पहली पीढ़ी के रूप में आप का आभार प्रकट करते हैं। मोदी के कार्य के लिए उनका आभार प्रकट नहीं हो सकता है। असली आभार तो तब होगा, जब भाजपा का सीएम शपथ लेगा और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। 

मोदी सरकार ने पास कर दिया था बिल : थावर
थावर चंद गलहोत ने कहा कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने के लिए मोदी सरकार ने लोक सभा में बिल पास कर दिया था, लेकिन राज्यसभा में कांग्रेस के लोगों ने इसे पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सभा में मौजूद कांग्रेस के सदस्यों ने एक बार फिर से लोगों का हक मारा है। 

हिमाचल में एम्स बड़ी बात : बीरेंद्र

bjp said more than one lakh people participated in pm modi rally
इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली के बाद एम्स हिमाचल में आया है। यह बड़ी बात है। एम्स पर 1400 करोड़ खर्च होंगे। प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है।

उन्होंने नड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि वे अच्छे-अच्छे डॉक्टर दिल्ली से हिमाचल ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी का कहना है कि लोगों से वायदा किसी ने भी किया हो, लेकिन वह पूरा करेंगे। 

पहली बार इतना जन सैलाब देखा : सिंह
राज्य शिक्षा मंत्री सत्या पाल सिंह ने कहा कि किसी भी रैली में उन्होंने पहली बार इतना बड़ा जन सैलाब देखा है। यह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है। केंद्र सरकार गरीबों की सरकार है और गरीबों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार राज्य की पिछड़े पन की जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed