फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP's Himachal Pradesh Membership Campaign Launched by Leader of Opposition at Gaiety Theatre

Shimla: शिमला से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, राजीव बिंदल ने जयराम ठाकुर को बनाया प्रथम सदस्य

Tue, 03 Sep 2024 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 07:56 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भाजपा का सदस्य बनाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
BJP's Himachal Pradesh Membership Campaign Launched by Leader of Opposition at Gaiety Theatre
नेता प्रतिपक्ष ने किया भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ - फोटो : संवाद

विस्तार

 भाजपा का हिमाचल प्रांत का सदस्यता अभियान शिमला के गेयटी थियेटर से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को प्रदेश भाजपा का पहला सदस्य बनाकर अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने सदस्यता दिलवाई। बिंदल में बताया की हमारे लिए सदस्यता, परिवार का विस्तार है। एक दिन में देश में 1 करोड़ लोगों ने मिस्ड कॉल कर भाजपा को सदस्यता ली। भाजपा की वेबसाइट से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। हम आचार, विचार और संस्कार में भी लोकतंत्र को स्वीकार करते हैं।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा कि कभी देश के सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव के रूप में जाना जाता था। इससे नकारात्मकता झलकती थी, लेकिन हमने तय किया कि ये आखिरी गांव नहीं बल्कि देश के पहले गांव हैं। हमें इन गांवों में विशेष इकाई बनाकर सदस्यता अभियान के तहत पूरे गांव को भाजपा का सदस्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे-ऐसे इलाके हैं, जहां व्यवस्थाएं इतने सालों के बाद भी पहुंच नहीं पाई थीं। उन्होंने कहा कि संसद में भाजपा का हम दो, हमारे दो कह कर मजाक उड़ाया जाता था।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के लिए कहा जाता था कि उसका एक पैर रेल में होता है और दूसरा पैर जेल में होता है। हम सत्ताधारियों के जुल्म सहकर यहां तक पहुंचे हैं। नेशन फर्स्ट ही हमारा कंसेप्ट था। महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रावधान पर जयराम ने कहा कि सदस्यता अभियान में संगठन की संरचना होगी। विधानसभाओं और लोकसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण इसी कालखंड में आने वाला है। सदस्यता अभियान में सभी लोगों को जोड़ना चाहिए जो पार्टी के लिए अधिकतम महिलाओं को विजयी बनाकर एमएलए, एमपी बना सके। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा, राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, संजीव कटवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed