फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJp road map for himachal vidhan sabha elections

बैठक में भाजपा ने तैयार किया सत्ता में वापसी करने का रोडमैप

Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJp road map for himachal vidhan sabha elections

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सत्ता वापसी का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए पार्टी वीरभद्र सिंह को ही टारगेट पर रखेगी। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे वीरभद्र सिंह की छवि पर हमला करने के साथ बिगड़ी कानून व्यवस्था कांग्रेस के खिलाफ मुद्दा बनेंगे।

विज्ञापन


निंदा प्रस्ताव लाकर सरकार पर और हमलावर होने के संकेत भाजपा ने दे दिए हैं। पार्टी चुनावी मुकाबला केंद्र बनाम राज्य सरकार बनाने की तैयारी में है। आगामी तीन माह में संगठन की गतिविधियां और तेज करने पर भी कार्यसमिति ने मंथन किया है। बैठक
विज्ञापन


का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षीय भाषण में सत्ती ने कहा कि भोरंज उपचुनाव व शिमला नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को शानदार विजय मिली है। कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार के चलते न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि प्रदेश की जनता में निराशा का माहौल है। रविवार को अंतिम दिन संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचेंगे। 

वीरभद्र छोड़ें कुर्सी- शांता
पहले सत्र में सांसद शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस सरकार ही जिम्मेवार है। देश में पहली बार हुआ है कि सत्ता में रहते हुए न केवल मुख्यमंत्री बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी जमानत करवानी पड़ी है। 

इससे पहले कि जनता उन्हें निकाल दे उन्हें अपने सम्मान की रक्षा में खुद सत्ता का परित्याग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से पहली बार है हिमाचल का नाम देश में इस तरह से बदनाम हो रहा है।

कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे- धूमल
दूसरे सत्र में विधान सभा के चुनावी मुद्दों पर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, भाई-भतीजावाद, माफियाराज के लिए काले अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे। 

कांग्रेस ने इस दौरान प्रदेश के संसाधनों को दोनों हाथों से लूटा है। कांग्रेस के वर्तमान शासन के पहले दिन से ही भ्रष्टाचार व कुशासन से सैकड़ों मुद्दें हैं जिनके आधार पर कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

जयराम रणनीति पर तो बिंदल प्रबंधन पर बोले 
तीसरे सत्र में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में जीत का एक मात्र तरीका उचित चुनाव रणनीति है। चुनावी मुद्दे प्रमुख भूमिका निभाते हैं, लेकिन राजनीतिक दल का मुद्दों को जनता के समक्ष प्रस्तुतिकरण भी महत्वपूर्ण विषय है। 


प्रथम दिन के  अंतिम सत्र में चुनावी प्रबंधन पर विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और कार्यकर्ता इस पार्टी की रीढ़ है। वे दिए गए लक्ष्यों को समय से पूरा करें तो भाजपा सत्ता से दूर नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed