{"_id":"5fba6e93abe4d3303f097775","slug":"bjp-rashtriya-adhyaksh-jp-nadda-statement-over-mamta-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में ममता के पांव के नीचे से खिसक चुकी है जमीन : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल में ममता के पांव के नीचे से खिसक चुकी है जमीन : नड्डा
Sun, 22 Nov 2020 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Nov 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में ममता बनर्जी के पांव के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। लोग वहां पर शांति, सुशासन चाहते हैं। भाजपा पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेगी और लोगों को वो बंगाल देगी जिसके लिए यह धरती जानी जाती है। पीएम मोदी का आशीर्वाद हमारे लिए वरदान है। उनके द्वारा जनहित में शुरू की गई हर गतिविधि को लोगों तक पहुंचाएंगे। साल 2024 के चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जीतेगी।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि बंगाल में लोगों ने ममता को सत्ता से बाहर करने की ठान ली है। कुशासन से लोग तंग आ चुके हैं। वहां पर लोग शांति से जिंदगी जीना चाहते हैं। सुशासन हो, चारों ओर लोकतांत्रिक तरीके से कार्य हो और लोग उस तरह से अपनी जिंदगी जीएं, जिसके लिए बंगाल जाना जाता है। पश्चिमी बंगाल के लोगों को कुशासन से मुक्ति चाहिए और भाजपा जनसेवा और अपनी विचारधारा को उन लोगों तक पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
इन चुनावों में जनता और भाजपा मिलकर बंगाल को उसकी खोई हुए पहचान और संस्कृति वापस दिलाएंगे। वहीं, 2024 के चुनाव के लिए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों के लिए बहुत काम किए हैं। कहा कि मोदी का आशीर्वाद हमारे लिए वरदान है। पार्टी की हर गतिविधि और कार्यक्रम को वो लोगों तक पहुंचाएंगे ताकि लोग खुद आगे आकर भाजपा को वोट दें। नड्डा ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ 2024 का चुनाव लड़ेगी और इसे जीतेगी।
विज्ञापन