{"_id":"66781227bc08c841d50e20c7","slug":"bjp-rajya-sabha-mp-harsh-mahajan-on-bumber-thakur-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harsh Mahajan: जेपी नड्डा पर टिप्पणी सत्य और तथ्य से परे, बौखला गए हैं कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harsh Mahajan: जेपी नड्डा पर टिप्पणी सत्य और तथ्य से परे, बौखला गए हैं कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर
Sun, 23 Jun 2024 05:46 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:46 PM IST
सार
भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर निशाना साधा है। महाजन ने रविवार को कहा कि बंबर नड्डा की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर बौखला गए हैं। पुलिस, प्रशासन और जनता जान गई है कि वह बिलासपुर गोलीकांड के मास्टरमाइंड हैं और उनका बेटा इस कांड में पूरी तरह शामिल है। जिस प्रकार से बंबर ठाकुर भाजपा केल राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं, वह सत्य और तथ्य से परे हैं।
विज्ञापन
महाजन ने रविवार को कहा कि बंबर नड्डा की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। महाजन ने कहा कि बिलासपुर एसपी ने अपने शब्दों में बताया कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, लेकिन याचिका रद्द हो गई है। पुलिस का मानना है कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बेटा पुरंजन गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, मामले में पुलिस ने मामले में बैहना जट्टा के युवक गौरव को गिरफ्तार किया गया है। बीते दिन गिरफ्तार शूटर सन्नी गिल 15 जून से गौरव के साथ उसके पिता के सरकारी आवास पर रह रहा था। शूटर ने गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ में बंबर ठाकुर के बेटे का नाम लिया है। जब शूटर ने ही नाम ले लिया तो उसके बाद तो कार्यवाही और ज्यादा मजबूत हो जाती है।
विज्ञापन